ग्रहों के उपाय को मजबूत बनाने के लिए इन वैदिक नियमों का पालन करें

ग्रहों के उपाय को मजबूत बनाने के लिए इन वैदिक नियमों का पालन करें

 

ग्रहों के उपाय को मजबूत बनाने के लिए इन वैदिक नियमों का पालन करें


ग्रहों के बारे में हम सभी अच्छे से जानते हैं कि ब्रह्मांड में नौ ग्रह मौजूद है और उन्हीं के अनुसार इस सृष्टि की रचना हुई है जिसके आधार पर जो हमारी जन्पम पत्रिका होती है । ग्रहो और नक्षत्र के आधार पर उनका निर्माण होता है। और इन ग्रहों में जब कोई ग्रह हमारे लिए अच्छे नहीं होते तब उनके लिए उनका उपाय किया जाता है जिससे वह खुश हो रहे और हमारे ऊपर अपना एक अच्छा असर दिखाएं। और इन ग्रहों को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए हमें कुछ वैदिक नियमों का पालन करना होता है उपाय करने के साथ-साथ वह नियम क्या है आप जान लीजिए कि ग्रहों के उपाय को मजबूत बनाने के लिए इन वैदिक नियमों का पालन करना है


ग्रहों के उपाय को मजबूत बनाने का वैदिक नियम


  1. घर में शंख ध्वनि प्रातः अवश्य करें।
  2. ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं
  3. घर में तुलसी का पौधा लगाए
  4. लक्ष्मी की उपासना बहुत जरूरी है
  5. एकादशी वाले दिन दान अवश्य करें
  6. दिन में मैथुन क्रियाएं ना करें 
  7. अतिथि की सेवा सत्कार अवश्य करें
  8. माता-पिता का कभी अनादर न करें।
  9. नग्न होकर कभी भी स्नान ना किया करें।
  10. अपने घर परिवार के सदस्यों का आदर सत्कार करे।
  11. शराब का सेवन न करें।
  12. नित्य प्रति बड़ों का आशीर्वाद लें।
  13. शांत चित्त होकर के भोजन करें।
  14. रात्रि को खाने के सभी बर्तन साफ करके सोए।
  15. जिसका कर्ज ले उसका कर्ज अवश्य चुकाएं।
  16. टूटे बर्तन घर में ना रखें।
  17. खाने से पूर्व गौ-ग्रास अवश्य निकालें।
  18. उचित अवसर पर पितृ श्राद्ध अवश्य करें।
  19. गंजे आदमी से दूरी बनाकर रखें।
  20. जानवरों को भोजन अवश्य दें।
  21. विकलांगों की सेवा करें।
  22. घर में कच्ची जगह अवश्य रखें।
  23. ध्यान रहे घर में कोई छिद्र न हो।
  24. फ्री का कोई सामान प्रयोग ना करें।
  25. बहन बेटी को यथासंभव उपहार देते रहें।
  26. कन्याओं का पूजन करके उत्तम भोजन कराकर उन्हें दक्षिण और वस्त्र दें।
  27. ससुराल वालों से झगड़ा ना करें।
  28. परिहार में संयुक्त रूप से निवास करें।
  29. कीकर की दतवन से दांत साफ करें ।
  30. नाक हमेशा साफ रखें।
  31. नाक कान छिदवाएं।
  32. शाकाहारी वस्तुओं का सेवन करें।
  33. परमात्मा पर आस्था रखें।
  34. क्रोध न करें संयम रखें।
  35. किसी को कभी गाली मत दे।
  36. किसी की जमानत न दे।
  37. झूठ मत बोले।
  38. इत्र का प्रयोग ना करें।
  39. भाभी को मां का दर्जा दें।
  40. घर के मनी प्लांट में दूध डालें।
  41. प्रातः उठकर हथेलियां का दर्शन करें।

जो जातक जिनके जो ग्रह रूठे हैं और उनके लिए वह उपाय करते हैं वह इन नियमों का पालन भी करते रहे तभी उनके रूठे ग्रह खुश होंगे। और फिर उनकी सहायता करेंगे। ऐसे जाता के इन सब बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखें।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.